{"_id":"cd06efb6f588ef0e05da782aee1a4add","slug":"ambulance-on-all-health-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेंगी एंबुलेंस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस को तैनात कर दिया है। बीके अस्पताल में बर्न वार्ड भी तैयार है। बल्लभगढ़ स्थित एम्स में दिवाली के दिन तीन डॉक्टर इमरजेंसी में रहेंगे।
विज्ञापन
दिवाली की रात किसी भी बर्न मरीज को इलाज मिलने में परेशानी न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बीके अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बर्न मरीजों को भर्ती करने के लिए बीके अस्पताल में नौ बेड के बर्न वार्ड को तैयार किया गया है। इसके अलावा अस्पताल की इमरजेंसी में दो-दो डॉक्टर दिन और रात में काम करेंगे। जबकि एम्स बल्लभगढ़ इमरजेंसी में एक डॉक्टर दिन में काम करेगा, जबकि दो डॉक्टर रात में ड्यूटी पर होंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा शहर की 11 पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और खेड़ी एवं कौराली स्थित सेंकेंडरी स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस को तैनात किया गया है।
पीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि किसी भी दुर्घटना से निपटने के लिए अस्पताल एवं केंद्रों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपातकाल होने पर विशेषज्ञों को आन कॉल रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।