{"_id":"139-40378","slug":"Faridabad-40378-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू संवेदनशील क्षेत्रों की सूची बनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू संवेदनशील क्षेत्रों की सूची बनी
Faridabad
Updated Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। स्वास्थ्य विभाग ने उन क्षेत्रों की सूची तैयार की है, जोकि डेंगू के लिहाज से संवेदनशील हैं। इनमें जवाहर कॉलोनी, आयशर कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, एनएच-एक, दो, तीन, चार और पांच शामिल हैं।
इनमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम भी विफल साबित हो रहे हैं। अभी तक जिले से डेंगू के 34 संभावित मामले आ चुके हैं, जबकि चार पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्यादातर मामले इन्हीं क्षेत्रों से हैं। ऐसे में अब इन क्षेत्रों में फॉगिंग और अन्य गतिविधियों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
जिला मलेरिया और डेंगू अधिकारी डॉ. रमेश के अनुसार, कुछ डेंगू संभावित मामले ऐसे आए हैं, जिनमें परिवार के एक सदस्य को पहले संक्रमण हुआ और फिर उसी परिवार का दूसरा व्यक्ति प्रभावित हो गया। इसे ध्यान में रखकर अब सभी संभावितों के परिवारों की भी जांच की जाएगी।