फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बच्ची को अस्पताल में छोड़ महिला हुई गायब

बच्ची को अस्पताल में छोड़ महिला हुई गायब

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक नन्ही बच्ची जिसे अपनी मां के आंचल में होना चाहिए वह बच्ची चाइल्ड प्रोटेक्शन होम में अनजान लोगों के बीच जीने का सहारा खोज रही है। एक मां अपनी बच्ची को बीके अस्पताल में एक महिला को सौंपकर गायब हो गई। नहर पार निवासी मधु देवी ने बताया कि उनकी बहन फूलन देवी की नौ तारीख को बीके में ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। वह बहन की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थीं। उन्होंने बताया कि एक अनजान महिला मंगलवार दिनभर वार्ड में एक सात माह की बच्ची को लेकर घूमती रही। उक्त महिला ने मधु देवी से कहा कि वह उस बच्ची को अपने पास रख लें। क्याेंकि उसका पति शराबी है और लड़की को देखना पसंद नहीं करता। मधु देवी के पहले तीन लड़के है और लड़की की चाहत में उसने बच्ची को अपने पास रख लिया। मधु देवी बुधवार को बच्ची अपने घर ले गई और सारी बात अपने पति अरविंद को बताई। अरविंद स्थानीय कंपनी में राजमिस्त्री है। अरविंद के समझाने पर मधु ने इसकी सूचना बीके अस्पताल प्रबंधन व स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड प्रोटेक्शन विभाग के पास भेज दिया है। पीएमओ डॉ. ओपी मेहता ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन के पास सूचना आने से पहले मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। मामले की सीधी कोई शिकायत उनके पास नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed