फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   तीन कंपनियों ने ही दिया ई-वेस्ट पर जवाब

तीन कंपनियों ने ही दिया ई-वेस्ट पर जवाब

Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Thu, 11 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद (ब्यूरो)। ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) को लेकर शहर की कंपनियां जागरूक नहीं हैं। इसके निस्तारण को लेकर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दस कंपनियों को नोटिस जारी किया था, जिनमें से केवल तीन ने ही जवाब दिया है। बोर्ड ने बाकी कंपनियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी है। अनुमति आते ही कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार, ई-वेस्ट को खुले में नहीं डाला जा सकता है। इस कचरे को कबाड़ मेें भी नहीं बेच सकते, क्योंकि ई-वेस्ट न सिर्फ पर्यावरण के लिए खतरनाक होता है, बल्कि स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाता है, इसलिए बोर्ड ने शहर की दस बड़ी कंपनियाें को नोटिस देकर पूछा कि ये कंपनियां अपने ई-वेस्ट का निस्तारण कहां करती हैं। तीन कंपनियों ने कहा कि वह गुड़गांव के प्लांट में निस्तारण करते हैं। बाकी ने जवाब देना उचित नहीं समझा। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि सात कंपनियों नेे जवाब नहीं दिया है, जिन पर कार्रवाई के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। हर कंपनी को यह मुद्दा गंभीरता से लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed