{"_id":"139-33877","slug":"Faridabad-33877-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोवा श्रमिकों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोवा श्रमिकों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
Faridabad
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। शोवा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन एवं बाहर निकाले गए श्रमिकों में संबंध और बिगड़ गए हैं। श्रमिकों ने प्रशासन को अपनी पीड़ा बताने एवं प्रबंधन को ताकत दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला।
सेक्टर-58 कंपनी के पास से लघु सचिवालय होते हुए 15ए तक निकाले गए लगभग 10 किलोमीटर लंबे जुलूस के दौरान परेशान श्रमिकों ने सरकार को जमकर कोसा। श्रमिकों का नेतृत्व हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के प्रधान आयाराम बत्रा एवं महासचिव आरडी यादव ने किया।
श्रमिकों ने लघु सचिवालय पर पहुंचकर श्रम विभाग एवं प्रबंधन की कथित मिलीभगत के खिलाफ नारेबाजी की। यादव ने कहा कि प्रशासन इस मसले को हल करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। श्रमिकों के प्रतिनिधि जिला उपायुक्त को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन वे कार्यालय में नहीं थे। इसलिए सिटी मजिस्ट्रेट को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कृष्ण प्रजापति, बीएस रावत एवं बृजेश कुमार सहित कई मजदूर मौजूद थे।
विज्ञापन
इसके बाद श्रमिक सेक्टर-15ए स्थित उप श्रमायुक्त (डीएलसी) कार्यालय पर पहुंचे। यादव ने आरोप लगाया कि यहां पर जैसे ही नारेबाजी शुरू हुई डीएलसी अपने कार्यालय से चले गए। जबकि डीएलसी ने कहा कि वो बाथरूम में थे।