फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कैंटीन संचालक को बेसबॉल के बैट से पीटा

कैंटीन संचालक को बेसबॉल के बैट से पीटा

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बच्चे को पीटने से मना करने पर गुस्साए बाइक सवारों ने रेलवे स्टेशन के कैंटीन संचालक को घेरकर उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कैंटीन संचालक को बेसबॉल के बैट से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। कैंटीन संचालक को घायलावस्था में बादशाह खान अस्पताल लाया गया। हमलावर गांव फतेहपुर चंदीला के रहने वाले बताए गए हैं। वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस हमलावरों को तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, न्यू गांधी कॉलोनी में रहने वाले अगम सक्सेना की फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर कैंटीन है। अगम ने बताया कि शुक्रवार शाम को उनका 12 वर्षीय भतीजा अर्जुन ट्यूशन पढ़कर लौटते समय अपने घर के पास सड़क पर खड़ा था, तभी एक बाइक पर दो लोग आए और उसको पीटने लगे। भतीजे को पीटते देख उन्होंने बाइक सवारों से पीटने का कारण पूछा तो वह कहने लगे कि बच्चा रोड पर खड़ा था।
विज्ञापन

विरोध करने पर बाइक सवार वहां से चले गए। इसके बाद उसने अपने भतीजे को घर में भेज दिया और खुद भी चला गया। कुछ देर बाद दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और उसको घर के पास ही गली में घेरकर हमला कर दिया। सिर में बेसबॉल का बल्ला लगने से अगम गंभीर रूप से घायल हो गया। जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे होने लगे, तो हमलावर वहां से भाग गए। जख्मी हालत में अगम को बीके अस्पताल में लाया गया। उसके सिर में गहरी चोट लगी है। अगम ने बताया कि हमलावर गांव फतेहपुर चंदीला के रहने वाले हैं। पुलिस ने अगम के बयान लेकर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed