{"_id":"139-27759","slug":"Faridabad-27759-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनु ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनु ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस
Faridabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। एनडीटीवी इमेजिन के रियल्टी शो ‘राहुल दुल्हनियां ले जाएगा’ से पहचान बनाने वाली तनु चावला (शादी से पहले भाटिया) ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
थाना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनआईटी के नेहरू ग्राउंड में रहने वाली तनु चावला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उसकी शादी मार्च 2012 में ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी वरूण के साथ हुई है। लेकिन, उसके ससुराल वाले अब दहेज को लेकर लगातार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनसे बतौर दहेज 50 हजार रुपये की मांग की है। दहेज न देने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि यह वही तनु हैं जिन्होंने रियलिटी शो राहुल दुल्हनियां ले जाएगा के टॉप टेन प्रतियोगियों में अपनी जगह पक्की की थी। तनु ने मामला दर्ज करवाने की पुष्टि की है।