फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मारपीट कर सोने की चेन व नगदी लूटी

मारपीट कर सोने की चेन व नगदी लूटी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में सेेक्टर-दो के पास कार सवार कुछ लोगों ने ओवरटेक कर बाइक पर जा रहे एक व्यवसायी को रोक लिया। फिर उस पर हमला कर उससे सोने की चेन और नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़ित को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आर्य नगर में रहने वाले देवेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बाइक से बुधवार की दोपहर एनआईटी गया था। जब वह सेक्टर-दो से गुजर रहा था तो उसी दौरान भीकम कालोनी निवासी भोलू और विक्की ने ओवरटेक कर उसकी बाइक के आगे अपनी कार लगा ली।
विज्ञापन

देवेंद्र का कहना है कि उसके रुकते ही दोनों अपने तीन-चार साथियों के साथ कार से बाहर निकल आये और उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान सोने की चेन और जेब में पड़ी हुई नगदी भी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed