{"_id":"139-27640","slug":"Faridabad-27640-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यद्वार पर जाति विशेष के नाम को लेकर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यद्वार पर जाति विशेष के नाम को लेकर रोष
Faridabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव मंधावली में सांसद निधि से बनाए गए मुख्य द्वार पर एक जाति के नाम से द्वार लिखे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मुख्य द्वार पर लिखे गए जाति विशेष शब्द के विरोध में दूसरे समाज की ओर से 28 नवंबर को महापंचायत बुलाई गई है। इसमें उक्त समाज के फरीदाबाद और पलवल जिले के लोग भाग लेंगे।
मंधावली के पूर्व सरपंच हुकम चंद गौड़ ने बताया कि गांव में सांसद निधि कोष से स्वतंत्रता सेनानी रूप सिंह के नाम पर मुख्य द्वार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुख्य द्वार पर गांव के कुछ लोगों ने जाति विशेष का नाम बडे़ अक्षरों में लिखवा दिया है। जिस कारण उनके समाज में भारी रोष है। विरोध के बावजूद सांसद ने 18 नवंबर को इस द्वार का उद्घाटन भी कर दिया। जबकि नियमानुसार सरकारी खर्चे से बनने वाले गेट पर किसी जाति का नाम नहीं लिखा जा सकता। इस संबंध में समाज के लोग 20 नवंबर को उपायुक्त को भी लिखित शिकायत देकर जाति विशेष के अक्षरों को हटाने की मांग कर चुके हैं। इन अक्षरों के लिखे होने से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 28 नवंबर को समाज के फरीदाबाद और पलवल जिले के लोगों की महापंचायत बुलाई गई है।