फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बिल्डर के घर चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार

बिल्डर के घर चोरी के मामले में दो और गिरफ्तार

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। बिल्डर के घर हुई चोरी के मामले में सीआइए बड़खल की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब सात माह पूर्व सेक्टर-21ए स्थित एक बिल्डर के यहां उसके ही कार चालक ने करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हीरे व सोने के जेवरात चोरी कर लिए थे। इस मामले में बिल्डर को भी चोरी का पता नहीं चला था। कुछ दिन पहले उन्हें जब जेवर की जरूरत हुई, तब उन्हें चोरी का पता चला। बिल्डर ने इस संबंध में चोरी की शिकायत दर्ज करा दी थी। मामले की जांच सीआइए बड़खल को सौंपी गई।
विज्ञापन

गत 10 नवंबर को सीआईए बड़खल की टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-21ए स्थित एक बिल्डर के यहां जो चोरी हुई थी, वह उसके चालक बॉबी ने की थी। पुलिस ने बॉबी को नंगला एंक्लेव उसके निवास से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। बॉबी से पता चला कि इस चोरी में उसके साथ उसका सगा भाई राजू तथा रिश्तेदार बुद्ध सिंह शामिल थेे। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों को बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस अब तक करीब 50 फीसदी सामान की बरामदगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस ज्वैलर्स के पास ही चोरी का माल बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed