{"_id":"139-27461","slug":"Faridabad-27461-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी चालक को दो दिन रिमांड और बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी चालक को दो दिन रिमांड और बढ़ी
Faridabad
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। सेक्टर-21ए में बिल्डर के मकान से हीरे व सोने के जेवरात चोरी किए जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी चालक व ज्वैलर्स को पुलिस ने रिमांड पूरा होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस को अदालत से दो दिन की और रिमांड मिल गयी है। जबकि ज्वैलर्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ के बाद काफी मात्रा में हीरे, नगदी व अन्य सामान बरामद कर चुकी है। इस मामले के तार सेक्टर-21ए में ही कुछ माह पूर्व हुई एक नौकर की हत्या से जुड़े होने की भी चर्चाएं सामने आई हैं। कुछ माह पूर्व सेक्टर-21ए निवासी बिल्डर प्रमोद के मकान से जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। थाना एनआईटी पुलिस व सीआईए बड़खल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बिल्डर के चालक जनता कॉलोनी निवासी बॉबी और सेक्टर-14 निवासी ज्वैलर्स संजीव कपूर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिनकी निशानदेही पर काफी मात्रा में हीरे, सोने के जेवरात बरामद हुए।
पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से ज्वैलर्स संजीव कपूर को हिरासत में भेज दिया गया। जबकि पुलिस ने चालक बॉबी को पूछताछ करने के लिए अदालत से दो दिन के और रिमांड पर लिया है। वहीं, यह भी चर्चा रही कि अप्रैल माह में प्रमोद के घर के पास ही एक कोठी में रहने वाले नौकर मन्नू की हत्या कर दिए जाने के मामले से भी इस चोरी का मामला जुड़ा हुआ है। इस संबंध में सीआईए बड़खल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह चर्चा सुनने में आई है लेकिन ऐसा कुछ भी अभी तक पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। आरोपी को फिर से रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान इस पहलू पर भी जांच की जाएगी।