फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   हे छठी मइया, सुनि लेहू अरज हमार...

हे छठी मइया, सुनि लेहू अरज हमार...

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति के लिए जाने जाने वाले छठ पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सोमवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को सुबह उगते सूर्य देवता की आराधना के साथ ही व्रत समाप्त होगा।
विज्ञापन

दर्जनों जगहाें पर छठ पर्व के लिए घाट तैयार कराए गए हैं। हर घाट पर मेले जैसा माहौल है। जहां पर लोगों ने रविवार को पूजा सामग्री की खरीदारी की। डबुआ स्थित भोजपुरी-अवधी समाज के कार्यालय, सेक्टर-52 के शिव मंदिर, सेक्टर-22 के शिव मंदिर, सेक्टर-23, संजय कालोनी, सोहना रोड, सेक्टर-तीन, सेक्टर-55, खेड़ी पुल, पल्ला पुल, नंगला रोड तालाब, बल्लभगढ़ एवं नंगला एंक्लेव आदि में घाट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लोक आस्था के इस पर्व पर हर जगह पूर्वांचल एवं बिहार के लोग सोमवार को सूर्य देवता को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रंजित झा कहते हैं कि संभवत: यह अपने आप में इस बात के लिए अनूठा पर्व है जिसमें उगते सूर्य के साथ-साथ डूबते की भी पूजा की जाती है। व्रतियों को चार दिन तक उपवास करना पड़ता है इसलिए इसे महाव्रत कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मुताबिक इस पर्व के बारे में मान्यता है कि इसका आरंभ कुंती द्वारा सूर्य की आराधना से हुआ था। आराधना में कुंती ने सूर्य से अपने पुत्र के कल्याण की कामना की थी। कहा जाता है कि पांडवों के राजपाट छिन जाने पर द्रौपदी ने छठ का व्रत रखने का प्रण किया था। मनोकामना पूरी होने पर उन्होंने छठ का व्रत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed