{"_id":"139-27320","slug":"Faridabad-27320-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़क ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़क ने ली महिला की जान
Faridabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर की खराब सड़कोें का खामियाजा एक महिला को अपनी जान खोकर चुकाना पड़ा। महिला सेक्टर-9 के प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। परिजनाें ने रोष जताते हुए कहा कि सड़काें पर गड्डे होेेने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें भी खराब है, जिससे किसी के साथ भी रात के समय हादसा हो सकता है।
सिमोता भट्टाचार्य अपने पति एसके भट्टाचार्य के साथ चितरंजन पार्क में किसी रिश्तेदार से मिलने गई हुई थी। सोमवार रात को वह सेक्टर-7 स्थित अपने घर लौट रहे थे। उसके पति के अनुसार, सूरजकुंड रोड पर स्थित लेकवुड सिटी के पास अचानक बाइक का पहिया गड्डे में चला गया। वहां पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी, जिसकी वजह से गड्ढा नहीं दिखा, ऐसे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक के पीछे बैठी उनकी पत्नी सड़क पर गिर गई, जिससे उसके दिमाग पर गहरी चोट लग गई। उसे इलाज के लिए एशियन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया।