{"_id":"139-27272","slug":"Faridabad-27272-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे रूटों की नहीं होगी एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे रूटों की नहीं होगी एडवांस बुकिंग
Faridabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। अगर आप सोच रहे हैं कि शहर से दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए एडवांस में रोडवेज बसों की टिकट बुक करवा सकते हैं, तो बता दें कि रोडवेज द्वारा इस सुविधा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। रोडवेज के अनुसार, दिवाली से लेकर भैयादूज के दौरान भीड़ से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
शहर से दूरदराज के इलाकों में जाने के लिए यात्रियोें को अब टिकट मौके पर ही जाकर लेनी होगी। दरअसल, रोडवेज द्वारा त्योहारों के दौरान अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सहित कई इलाकों के लिए अतिरिक्त बसों को शुरू किया गया है। लंबे रूटों जैसे चंडीगढ़, हरिद्वार, नैनीताल, धर्मशाला, अमृतसर आदि रूटों की बसों में लोग एडवांस बुकिंग करा लेते थे। अधिकारियों के अनुसार, कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग बस के चलने का समय पूछकर टिकट बुक करवा लेते हैं, लेकिन समय पर आते नहीं हैं। इस कारण सीट किसी अन्य पैसेंजर को नहीं दी जा सकती। अब इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस बारे में ड्यूटी इंस्पेक्टर उदय सिंह का कहना है कि यात्रियों को बस सेवा तुरंत मिल सके, इसे ध्यान में रखते हुए संचालन समय से पहले टिकट देना मना किया गया है।
अतिरिक्त बसें उतारीं
विभाग के अनुसार, दिवाली से लेकर भैयादूज तक यूपी के कई इलाकों के यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। विशेष तौर पर अलीगढ़, मथुरा, आगरा आदि रूटों पर। विभाग द्वारा इन रूटों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन सोमवार दोपहर से शुरू कर दिया गया।