{"_id":"139-27241","slug":"Faridabad-27241-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी के सिक्कों पर भारी ‘महंगाई बम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने-चांदी के सिक्कों पर भारी ‘महंगाई बम’
Faridabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोने-चांदी के सिक्कों पर ‘महंगाई बम’ भारी पड़ा। सोने के सिक्कों के दाम में इतनी वृद्धि हो गई है कि लोग खरीदने से पहले दस बार सोच रहे हैं। चांदी का सिक्का पिछले साल के मुकाबले करीब दो सौ रुपये प्रति दस ग्राम तक तो सोने का 5710 रुपये तक बढ़ गया है।
सोने की आसमान छूती कीमत के कारण इस बार लोग चांदी के सिक्कों की खरीदारी अपेक्षाकृत ज्यादा कर रहे हैं। कुछ लोग सिर्फ शगुन के लिए पांच ग्राम के सिक्कों की खरीदारी पसंद कर रहे हैं। स्वर्णकारों के मुताबिक इस बार सोने की अपेक्षा दिवाली पर शगुन के लिए चांदी के सिक्कों की मांग ज्यादा है।
एक और खास बात यह है कि आम स्वर्णकारों के यहां खरीदारी की अपेक्षा लोग ब्रांडेड सिक्के बेचने वाले ज्वैलर्स के यहां जा रहे हैं। ताकि सामान सर्टिफाइड मिले। शुद्धता की गारंटी हो। स्वर्णकारों का कहना है कि सोने के सिक्के में हर वर्ष काफी अच्छा रिटर्न मिल रहा है इसलिए लोग इसे खरीदकर चांदी काट सकते हैं।
विज्ञापन
स्वर्णकार बोधराज कपूर के मुताबिक महंगाई के कारण इस बार बाजार काफी मंदा है। सबने बजट में कटौती कर दी है। लोग रोटी-दाल से ही फुरसत नहीं पा रहे हैं। ब्रांडेड ज्वैलरी बेचने वाले राजू गोयल का कहना है कि ब्रांडेड ज्वैलरी की बिक्री ठीक है। लोग सर्टिफाइड चीज खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई के कारण लोग पूजा-पाठ और शगुन में देने के लिए चांदी के सिक्के ही इस बार ज्यादा देना चाह रहे हैं। एचएच-एक मार्केट के स्वर्णकार रहमान के मुताबिक महंगाई केे कारण बाजार बहुत मंदा है। पहले की तरह खरीदारी की कोई मारामारी नहीं है।
--10 ग्राम चांदी के सिक्के की कीमत--
वर्ष 2012 700-750
वर्ष 2011 550-620
वर्ष 2010 390-420
वर्ष 2009 290-340
वर्ष 2008 180-220
-----------------------
---सोने का सिक्का---
वर्ष 5 ग्राम 10 ग्राम
2012 16750 33500
2011 14400 27790
2010 10050 20100
2009 7580 15160
(24 कैरेट, ब्रांडेड: मूल्य स्रोत: एसआरएस व अन्य ज्वैलर्स)