{"_id":"139-27197","slug":"Faridabad-27197-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के बाद पुलिस ने वाहनों की निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के बाद पुलिस ने वाहनों की निकाली हवा
Faridabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। धनतेरस से पहले ही खरीदारों की बढ़ती भीड़ के कारण शनिवार को बाजारों में जाम रहा। सुबह से ही वाहनों की लाइन लग गई। बेतरतीब वाहन खड़ा करने की वजह से जाम और बढ़ गया।
सबसे बड़ी मार्केट एक नंबर में अब तक नगर निगम प्रशासन ने सेंट्रल पार्किंग नहीं हटाई है, जिसकी वजह से यहां की हालत खराब है। यदि यहां कोई अनहोनी हो जाए तो फायर ब्रिगेड मुश्किल से पहुंचेगी। सेंट्रल पार्किंग में भी दुकानें लगा दी गईं हैं। कहीं भी वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। ऐसे में जाम और बढ़ रहा है।
व्यापार मंडल के अनुरोध के बावजूद खुद दुकानदार भी अपने वाहन सेंट्रल पार्किंग में ही लगा रहे हैं। शनिवार को यहां भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस वालों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने बेतरतीब खड़े वाहनों की हवा निकालनी शुरू कर दी। इसके अलावा सराय ख्वाजा, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ मेन मार्केट, जवाहर कॉलोनी एवं पांच नंबर में शाम को लोग जाम से जूझते रहे। क्योंकि, इनमें से कहीं भी पार्किंग का इंतजाम नहीं है।