फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सिरसा रैली को लेकर हजकां की बैठक

सिरसा रैली को लेकर हजकां की बैठक

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। दो दिसंबर को हजकां के स्थापना दिवस पर सिरसा में आयोजित होने वाली जनसमर्थन महारैली को लेकर हजकां की एक बैठक बल्लभगढ़ स्थित जिला कार्यालय पर हजकां के जिलाध्यक्ष डॉ. तेजपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. तेजपाल शर्मा ने कहा कि दो दिसंबर की रैली में फरीदाबाद के हर विधानसभा क्षेत्र से दो-दो हजार यानी पूरे जिले से लगभग 12 हजार लोग शामिल होंगे। रैली को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। बैठक में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के चेयरमैन डॉ. शक्ति सिंह रावत ने कहा कि रैली को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। पूर्व महापौर डॉ. अतर सिंह, हजकां के लोकसभा प्रभारी ओमपाल टोंगर, युवा हजकां के प्रदेशाध्यक्ष राकेश भड़ाना, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा रावत, ओमप्रकाश पांचाल, इकराम खान, ऋषि चौधरी, योगेश शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed