फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सेक्टर-15 के बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन

सेक्टर-15 के बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Faridabad
Faridabad Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीकलां सब डिवीजन कार्यालय को मवई से शिफ्ट करने की मांग को लेकर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने सोमवार को सेक्टर-15 स्थित बिजली निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन का समर्थन अन्य गांव की पंचायतों ने भी किया। इसके बाद यूनियन कर्मचारियों ने डीसी बलराज सिंह व एसई सुभाष देशवाल को ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि जब तक कार्यालय शिफ्ट नहीं होता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को यूनियन ने ओल्ड डिवीजन का कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन

कभी पुलिस सुरक्षा न मिल पाने के कारण तो कभी स्थानीय निवासियों द्वारा कार्यालय शिफ्ट न होने देने के बाद, सोमवार को कर्मचारियों ने सेक्टर-15 स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने ओल्ड डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सब डिवीजनों का कामकाज बंद कर दिया। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के यूनिट प्रधान सुनील खटाना ने बताया कि मारपीट करने वालों पर कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। जिसके कारण कर्मचारियों में भय की स्थिति है और वहां काम नही करना चाहते। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के यूनिट सचिव सतपाल नरवत ने बताया कि जब तक कार्यालय शिफ्ट नहीं किया जाएगा, कर्मचारियों द्वारा आंदोलन जारी रखा जाएगा। नौ अगस्त को पूरे सर्किल का कामकाज बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों के समर्थन में आए कुछ गांव
बिजली कर्मियों के समर्थन में कुछ गांवों के लोगों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन देकर मवई से कार्यालय स्तानांतरित की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत कॉलोनी, इंदिरा कांप्लेक्स, धीरज नगर, हनुमान नगर की कॉलोनियां आती है। इन लोगों को बिजली का बिल जमा कराने व बिजली से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए मवई गांव जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली दफ्तर मेन सड़क से करीबन चार किलोमीटर दूर है। जिससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। ग्रामीण रतनसिंह ने बताया कि इससे पहले भी उपायुक्त से मवई गांव के बिजली दफ्तर को शिफ्ट करवाने की मांग की थी। खेड़ी कला गांव के सरपंच किरणपाल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिजली दफ्तर को मवई गांव से खेड़ी रोड पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed