{"_id":"6b8feae5b59626db490a05ec35655476","slug":"employee-union-assigned-demand-letter-to-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री को कर्मचारी संगठनों ने सौंपे मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री को कर्मचारी संगठनों ने सौंपे मांग पत्र
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा आयुष डिस्पेंसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को राज्य प्रधान सुशीला अहलावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह से मिला।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव नवराज संधू, महानिदेशक आयुष गुलशन कुमार आहूजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
वीरवार को ही हरियाणा बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्य प्रधान सुशीला ढांडा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस प्रतिनिधिमंडल को भी उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।
एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में, बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी का नाम बदल कर एएनएम करने, एएनएम कर्मचारियों को तकनीकी कर्मचारी का दर्जा देने, वर्दी का रंग फिरोजी करने और लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी) से ऊपर पदोन्नति पर लगी रोक हटाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की है।
विज्ञापन
इस प्रतिनिधिमंडल में महासचिव कृष्णा राणा, चेयरमैन राजबाला शर्मा, प्रैस प्रवक्ता कौशल्या देवी, मुख्य सलाहकार कान्ता वर्मा, वित्त सचिव उर्मिला राठी, राजवंती, कमलादेवी, रीटा रानी, गीता देवी, संतोष देवी, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के रमेश शर्मा, प्रैस प्रवक्ता विनोद कुमार शामिल थे।