फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   eleven booked form Kurkhestra in Plot fraud

प्लॉट फर्जीवाड़े में ग्यारह आरोपी कुरुक्षेत्र के

Thu, 10 Oct 2013 11:58 PM IST
हरियाणा
हरियाणा Updated Thu, 10 Oct 2013 11:58 PM IST
विज्ञापन
eleven booked form Kurkhestra in Plot fraud
हरियाणा अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के आरक्षित कोटे में शामिल प्लाटों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने कुरुक्षेत्र सहित विभिन्न जिलों के 47 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना सदर थानेसर पीपली पुलिस ने थानेसर के एसडीएम एवं हुडा के एस्टेट आफिसर अशोक बांसल की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

बांसल के अनुसार हुडा में अलग-अलग श्रेणी के आरक्षित प्लाटों के लिए आवेदन उन लोगों ने भी किया था, जोकि रिजर्व श्रेणी का लाभ पहले भी ले चुके थे।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने एक बार प्लाट लेकर उसे बेच दिया और उसके बाद दोबारा आवेदन कर प्लॉट हासिल कर लिए। बांसल के मुताबिक ऐेसे लोगों के खिलाफ हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से इन पर हुआ मामला दर्ज
इस मामले में ओमप्रकाश वासी अर्बन एस्टेट कुरुक्षेत्र, जगननाथ निवासी धंतौडी (कुरुक्षेत्र),आरएमपी सिंह वासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र, अनिल कुमार वासी ज्योतिनगर (कुरुक्षेत्र), दलबीर सिंह वासी रतगल (कुरुक्षेत्र), कर्ण सिंह वासी उमरी(कुरुक्षेत्र), कृष्ण चंद्र वासी गोशाला बाजार थानेसर (कुरुक्षेत्र),  रमेश कुमार वासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र, राजीव कुमार वासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र, सूबे सिंह वासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र और  हरभजन कौर वासी पीपली (कुरुक्षेत्र) पर मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा सरकार की नीति के अनुसार एक रिजर्व कोटे के प्लाट हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेजों से एक से ज्यादा प्लाटों के लिए आवेदन भरने एवं हुडा में प्लाटों के अलाट होने के बाद इन्हें बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed