ईद-उल-फितर: हरियाणा में ईद की नमाज अदा कर अमन-शांति की दुआ, अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके
ईद-उल-फितर का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। उन्होंने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
विस्तार
देश सहित हरियाणा में सोमवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के हर जिले और शहरों में मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। रोहतक में ईद पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह 7:15 बजे लाल मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई गई। साथ ही देश में अमन चैन व सुख शांति की कामना की।
नमाज के समय मस्जिदों में अल्लाह की बारगाह में सैकड़ों सिर सजदे में झुके। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद पहुंचना शुरू हो गए। मस्जिद के इमाम ने कहा कि जरूरत पड़े तो अपनी खूबसूरत चीज अल्लाह के लिए कुर्बान करने में पीछे न रहें। किला रोड स्थित लाल मस्जिद में सुबह दो बार नमाज अदा की गई। चमेली मार्केट स्थित शीशे वाली मस्जिद व खोखराकोट स्थित नूरानी मस्जिद में भी बड़ी संख्या में समाज के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मौलाना इलियास इमाम ने बताया कि सोमवार को लाल मस्जिद में दो बार में नमाज अदा की गई। इसके बाद अमन चैन की दुआ कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज के दौरान मस्जिद के बाहर पुलिस बल मौजूद रहा।
सोनीपत की मस्जिदों में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का पर्व
ईद-उल-फितर का पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। उन्होंने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चों में भी ज्यादा उत्साह रहा और मेले में जमकर खरीदारी की। सुबह नमाज के बाद बुजुर्गों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी और लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया।
ईदगाह कॉलोनी व मामा भांजा चौक स्थित मस्जिदों में सुबह सात बजे ही मुस्लिम समाज के लोगों का आना शुरू हो गया था। ईदगाह कॉलोनी में कुछ देर बाद ही मैदान भर गया। सुबह 8:30 बजे नमाज पढकऱ अमन-चैन की दुआ मांगी। ईदगाह कॉलोनी में मेयर राजीव जैन भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को ईद पर्व की मुबारकबाद दी। गांव रसोई स्थित मदीना मस्जिद में इमाम कारी मोहम्मद नसीम कासमी ने ईद पर्व पर समाज के लोगों को नमाज अदा करवाई। उन्होंने बताया कि एक महीने में 30 रोजे पूरा होने के बाद ईद-उल फितर का पर्व मनाया गया। ईद पर्व प्यार और मोहब्बत का पैगाम देता है। इसके बाद मस्जिदों व ईदगाह के बाहर मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
ईद-उल-फितर पर नमाज अदा कर मांगी विश्व कल्याण की दुआ
करनाल में ईद उल फितर के अवसर पर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नवाज अता की और विश्व कल्याण की दुआ मांगी गई। सुबह नए वस्त्र धारण कर मुस्लिम समदुाय के लोग और बच्चे मस्जिदों और दरगाहों में पहुंचे और नवाज अता की। सुबह सात बजे सुभाष नगर की जुम्मा मस्जिद में मौलवी मोहम्मद रिजवान ने नवाज अता करवाई।
सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद में मौलाना तस्सूवर राव ने तो सुबह नौ बजे पुरानी तहसील के सामने वाली ईदगाह में मौलाना अहमद ने वहीं सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर मेरठ रोड वाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद मुरस्लिन ने नमाज अदा करवाई। इस अवसर पर मौलाना अहमद ने सभी जिला वासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि लगभग एक महीना रोजा रखने के बाद चांद का दीदार कर ईद मनाई गई। ये महीना झूठ, फरेब और मक्कारी इन सब बातों से परहेज करते रखते थे। नमाज अदा करने का मकसद मेरे वक्त की तरक्की यहां रहने वाले हिंदू मस्लिम सिख ईसाई सभी की सलामती की दुआ मांगी जाती है। हमें दुआ करते है है कि ये मेरा भारत देश खूब तरक्की करे और विश्व में नंबर एक पर जाए।
हिसार के क्रांतिमान पार्क में सोमवार को ईद-उल-फितर पर नमाज अदा कर सुख समृद्धि की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लग बधाई दी।
सुबह साढ़े सात बजे ही क्रांतिमान पार्क में मुस्लिम समुदाय के लोगों का आना शुरू हो गया। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय लोगों ने एक-दूसरे के साथ सेल्फी भी ली। वहीं, भीड़ को देखते हुए पार्क के बाहर पुलिस तैनात रही। मुस्लिम कल्याण कमेटी के स्टेट प्रेजीडेंट हरफूल खान भट्टी ने बताया कि ईद-उल-फितर पर नमाज अदा कर भाई-चारा कायम रखने की अपील की। इसके अलावा मक्का मस्जिद मलापुर में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई ओर आपसी सौहार्द, अमन चैन व शांति के लिए दुआएं की। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान रंग बिरंगी पोशाक व टोपी पहन कर सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। वहीं, मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने आने वाले मेहमानों के लिए खाने पीने का भी प्रबंध किया। मस्जिद के अध्यक्ष ताज मोहम्मद ने बताया कि ईद-उल-फितर आपसी भाईचारे का पर्व है। इस मौके पर दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं।
कुरुक्षेत्र में ईद पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की तो गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। यहां स्थित चीनी मस्जिद में यह पर्व मुख्य तौर पर मनाया गया जबकि पिपली, लाडवा, पिहोवा में भी ईदगाह में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग जुटे और नमाज अता की। लोगों में पर्व को लेकर उत्साह बना रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.