Haryana: ईडी की रेड में पूर्व विधायक दिलबाग के परिसरों से अवैध विदेशी निर्मित हथियार बरामद, 5 करोड़ नकद मिले
सोनीपत से कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के आवास पर पिछले 25 घंटे से ईडी की कारवाई जारी है। ईडी के अधिकारी खनन व ई रवाना स्कैम से जुड़े मामले में जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं ईडी ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर से अवैध विदेशी निर्मित हथियार बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनन कारोबार से जुड़े नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। यमुनानगर से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके करीबियों के घर व प्रतिष्ठानों से पांच करोड़ रुपये नकद, सोने के तीन बिस्कुट, विदेशी शराब की 138 बोतलें, पांच विदेश निर्मित हथियार (बंदूक व राइफल) और 304 कारतूस बरामद हुए हैं। हथियारों और विदेशी शराब के लाइसेंस नहीं दिखा पाने पर दिलबाग सिंह के खिलाफ प्रतापनगर थाने में आर्म्स और आबकारी एक्ट में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
ईडी अवैध खनन और मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही है, जिसमें अवैध रूप से खनन करके करोड़ों रुपये को वैध करने की आशंका है। ईडी ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार, इनेलो महासचिव अभय चौटाला के समधी पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, करनाल में भाजपा नेता मनोज वधवा और फरीदाबाद में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई एसके ओझा के घर और प्रतिष्ठानों समेत कुल 20 जगह गुरुवार सुबह सात बजे छापा डाला था।
सोनीपत, यमुनानगर और करनाल में ईडी की जांच शुक्रवार देर रात तक जारी रही। दिलबाग सिंह और उनसे जुड़े लोगों के देश-विदेश में संपत्ति होने के दस्तावेज भी मिले हैं। ईडी की टीमों ने यमुनानगर में बरामद सामान को के प्रतापनगर थाने में जमा करा दिया है। प्रतापनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के परिवार के फैजपुर गांव स्थित फार्म हाउस से बरामद हथियारों और शराब की जांच की जा रही है।
Directorate of Enforcement (ED) recovered illegal foreign-made arms, more than 100 liquor bottles & 5 crore cash and other materials have been recovered including several properties in India & abroad from Dilbag Singh Ex-MLA & his associate's premises: ED pic.twitter.com/dctSya8JEJ
— ANI (@ANI) January 5, 2024