{"_id":"636ac580a29d140bd17c158b","slug":"earthquake-in-nepal-tremors-were-also-felt-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: नेपाल में आया भूकंप, 6.3 नापी गई तीव्रता, हरियाणा में भी झटके किए गए महसूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: नेपाल में आया भूकंप, 6.3 नापी गई तीव्रता, हरियाणा में भी झटके किए गए महसूस
Wed, 09 Nov 2022 02:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:39 AM IST
सार
भूकंप के झटके लगने पर जग रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। दफ्तरों में काम कर रहे लोगों को भी अचानक से झटके महसूस हुए। सोशल मीडिया ग्रुप्स में भी भूकंप आने की सूचना को लेकर चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा में रात करीब दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कुछ जगहों पर रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।
मंगलवार देर रात आया भूकंप लोगों में चर्चा का विषय बन गया। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए। ऑफिस में रखे कंप्यूटर, छत पर लगे पंखे व घरों के दरवाजे भी हिलते हुए महसूस किए गए। हरियाणा में चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, पानीपत सहित करीब सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस हुए।