फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Dushyant Chautala said that the demand of farmers has been fulfilled, now the border should be vacated

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने कहा- किसानों की मांग पूरी हुई, अब बॉर्डर खाली कर लौट जाना चाहिए

Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM IST
सार

रोहतक में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रेस वार्ता कर तमाम मुद्दों पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी खुलकर जवाब दिए।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said that the demand of farmers has been fulfilled, now the border should be vacated
रोहतक में पत्रकार वार्ता करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को रोहतक में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अब जब केंद्र सरकार ने संसद में 3 कृषि कानूनों को वापस ले लिया है और किसानों की एमएसपी की मांग पर केंद्र बात करने के लिए तैयार है। अब किसानों को लौट जाना चाहिए और सीमाएं खोल देनी चाहिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, प्रदेश में मास्क नहीं पहनने वालों का कटेगा चालान
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां तक कि किसानों के खिलाफ गैर-घातक मामलों को भी वापस लिया जाएगा। किसानों की हरियाणा में एमएसपी की मांग थी और हमारी सरकार ने पिछली 2 फसलों में जिसमें अधिकतम खरीद धान और गेहूं की हुई, 30,000 करोड़ रुपये एमएसपी का और 400 करोड़ रुपया बाजरे का भावांतर का, किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर करने का काम किया। मैं चाहता हूं कि केंद्र इसे पूरे देश में रेपलिकेट करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान

दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि हम 15 जनवरी से पहले राज्य के विभिन्न उद्योगों में सभी हरियाणा निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान जननायक जनता पार्टी के व सरकार के कार्यों और रणनीतियों को गिनवाया। चौटाला ने 9 तारीख को झज्जर में होने वाली जेजेपी की रैली के बारे में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed