फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   drunker killed stepson

चार माह में ही भूल गया पिता का फर्ज

Tue, 01 Oct 2013 09:07 PM IST
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो
गोहाना (सोनीपत)/ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2013 09:07 PM IST
विज्ञापन
drunker killed stepson
सदर थाना क्षेत्र के गांव जसराणा में एक व्यक्ति ने अपने सौतेले बेटे की डंडों से पीट-पीटकर मार डाला और पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला को गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक में भरती कराया।
विज्ञापन



गांव जसराणा निवासी रविन्द्र ने सोमवार रात शराब के नशे में पहले तो अपनी पत्नी प्रेमलता को डंडों से पीटा और बाद में अपने बेटे पियूष (3) को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घर में शोर सुनकर मौके पर जाकर देखा और तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रेमलता के बयान पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सदर थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सब इंस्पेक्टर रामरतन के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी से पैसे देकर लाया था पत्नी
ग्रामीणों का कहना है कि रविंद्र करीब चार माह पहले प्रेमलता को उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव कौल से ब्याहकर लाया था। ग्रामीणों के अनुसार रविंद्र ने बदले में प्रेमलता के परिजनोें को कुछ पैसे भी दिए थे। उनका कहना है कि प्रेमलता पहले ही शादीशुदा थी और उसका एक 3 वर्ष  का बेटा भी था। प्रेमलता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रविंद्र का उसके प्रति व्यवहार  कुछ दिन तो ठीक-ठाक रहा। लेकिन बाद में वह शराब के नशे में आए दिन मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed