फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Digvijay Chautala said - INLD will merge with JJP in 2024

हरियाणा: दिग्विजय चौटाला बोले- 2024 में इनेलो का होगा जजपा में विलय, इनेलो ने कहा- ले रहे हैं मुंगेरीलाल के सपने

Thu, 20 Jan 2022 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

हरियाणा की सियासत में दिग्विजय चौटाला के एक ट्वीट ने हलचल पैदा कर दी। जिसमें उन्होंने इनेलो का जजपा में विलय होने की बात कह डाली। इसपर इनेलो ने पलटवार किया।

विज्ञापन
Digvijay Chautala said - INLD will merge with JJP in 2024
इनेलो और जजपा का झंडा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया, जिससे हरियाणा की राजनीति में हलचल उत्पन्न हो गई। दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट किया कि अक्तूबर 2024 में इनेलो का जजपा में विलय होगा। इस ट्वीट के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या फिर से परिवार और पार्टी एक हो रहे हैं। लेकिन इसपर इनेलो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रेस नोट जारी कर इसे मुंगेरीलाल के सपने बता दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्वीट बुधवार को अभय चौटाला द्वारा दिए गए बयान का पलटवार था, जिसमें अभय ने चरखी दादरी में एक कार्यक्रम में कहा था कि जजपा का भाजपा में विलय होगा। लेकिन वह बयान मीडिया में ज्यादा हाईलाइट नहीं हुआ, जिसके चलते बुधवार को दिग्विजय चौटाला द्वारा किए गए ट्वीट ने सबको चौका दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया। जबकि यह एक चाचा-भतीजे की सियासी बयानबाजी मात्र थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो से निकाले जाने के बाद दुष्यंत चौटाला ने अलग पार्टी जजपा का गठन किया था। जिसने चुनाव में दस सीट जीतने के बाद भाजपा से गठबंधन कर लिया और प्रदेश में अब भाजपा-जजपा मिलकर सरकार चला रहे हैं। वहीं इनेलो के प्रदेश में एकमात्र विधायक अभय चौटाला हैं।

दिग्विजय चौटाला ले रहे हैं मुंगेरीलाल के सपने: नफे सिंह राठी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि दिग्विजय चौटाला मुंगेरीलाल के सपने ले रहे हैं। इनेलो पार्टी चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है जिसे चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने दिन रात एक कर अपने खून से सींचा है जो अब वट वृक्ष बन चुका है। इनेलो आज भी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता के हकों की लड़ाई लड़ रही है और 2024 में हरियाणा प्रदेश की सत्ता की कमान इनेलो के हाथ में होगी और अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

नफे सिंह राठी ने कहा कि जजपा का धरातल से जनाधार खिसकता जा रहा है और जिस तरह से लगातार जजपा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जजपा पार्टी छोड़ कर इनेलो पार्टी में शामिल होने से भगदड़ मची है उससे जल्द ही जजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। जजपा जब से भाजपा से गठबंधन कर सत्ता में आई है तभी से लगातार इनकी गतिविधियां भाजपा में शामिल होने की चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इनके घर में भी आपस में भारी विवाद और अंतर्कलह है जिस कारण से भी लोगों का अब जजपा से मोहभंग हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed