{"_id":"422229c2-e9fa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dera-followers-ready-to-marry-uttarakhand-widows","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा अनुयायी उत्तराखंड की विधवाओं से करेंगे शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा अनुयायी उत्तराखंड की विधवाओं से करेंगे शादी
हिसार/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के लगभग 1500 समर्थकों ने उत्तराखंड की उन महिलाओं का जीवन भर हाथ थामने का प्रस्ताव रखा है, जिनके पति प्राकृतिक आपदा के शिकार हो गए। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम ने बुधवार को सिरसा में आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों से भरे 33 ट्रकों को हरी झंडी दिखाने के बाद इस बात की घोषणा की।
उत्तराखंड में तबाही का मंजर
विज्ञापन
टीओआई में छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के देवली ब्रह्म ग्राम के अधिकतर पुरूष घटना वाले दिन कामकाज के सिलसिले में केदारनाथ गए हुए थे। कुछ लोग भारी बारिश में बह गए तो कई भूस्खलन में दब गए। उन सबकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समर्थकों के इस फैसले का मकसद इन विधवाओं का पुनर्वास कराना है। साथ ही उनके लिए दुल्हे तलाशने का एक अभियान भी शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं दोबारा शादी नहीं करना चाहती हैं उनकी जिंदगी को भी संवारा जाएगा।
आपदा प्रभावितों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा 200 स्वयंसेवकों का एक दल भेज रहा है, जिसमें इंजीनियर और डॉक्टर भी शामिल हैं। डेरा कुछ गांवों को गोद भी लेगा और उनका पुनर्निर्माण कराएगा।