फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   delhi metro smart card will run in rapid metro

रैपिड मेट्रो में चलेगा दिल्ली मेट्रो का स्मार्ट कार्ड

Thu, 14 Nov 2013 11:46 AM IST
अमर उजाला/ नई दिल्ली
अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
delhi metro smart card will run in rapid metro

दिल्ली मेट्रोरेल कॉर्पोरेशन का टोकन और स्मार्ट कार्ड गुड़गांव के रैपिड मेट्रो में भी चलेगा। दिल्ली मेट्रो और रैपिड मेट्रो में अधिकतम किराया 30 की बजाय 42 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


जिन यात्रियों के पास दिल्ली मेट्रोरेल का स्मार्ट कार्ड है उन्हें अलग से कोई कार्ड या टोकन खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

स्मार्ट कार्ड या टोकन गुड़गांव के रैपिड मेट्रो स्टेशनों से भी खरीदे जा सकेंगे।

डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार गुड़गांव रैपिड मेट्रो ने डीएमआरसी के किराया कलेक्शन इंटीग्रेट किया है।

दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर कॉरिडोर पर सिकंदरपुर स्टेशन पर 90 मीटर के फ्लाई वे से जुड़ा है।

यहां यात्री इंटरचेंज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रैपिड मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रोरेल नेटवर्क किराए के साथ 12 रुपये अतिरिक्त जोड़कर टोकन खरीदना होगा।
विज्ञापन


वहीं स्मार्ट कार्ड धारकों के रैपिड मेट्रो में जाते ही कार्ड से 12 रुपये काट लिए जाएंगे। प्रवक्ता के मुताबिक दिल्ली मेट्रोरेल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट www.delhimetrorail.com पर रैपिड मेट्रो की वेबसाइट www.rapidmetrogurgaon.com का लिंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टोकन या स्मार्ट कार्ड दोनो नेटवर्क के किसी भी स्टेशन से खरीदे जा सकते हैं।

मेट्रो स्मार्ट कार्ड के फायदे
दिल्ली मेट्रो के 63 लाख यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड है। मेट्रो में दैनिक 23 लाख यात्री सफर करते हैं और रोजाना 7 लाख टोकनों की बिक्री होती है।

स्मार्ट कार्ड  किराए में 10 फीसदी की छूट और टोकन की लाइन में नहीं लगने की आजादी के कारण टोकन का इस्तेमाल बढ़ा है।

स्मार्ट कार्ड व टोकन की लाइफ 50 हजार बार ट्रांजैक्शन या फिर 6-7 साल की होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed