फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   delhi_government_aap party_haryana cm_cm hooda

सरकार बनाए आप, कांग्रेस बिना शर्त समर्थन दे : हुड्डा

Wed, 11 Dec 2013 01:59 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 Dec 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
delhi_government_aap party_haryana cm_cm hooda
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राय दी है कि दिल्ली में आप को सरकार बनानी चाहिए और कांग्रेस उसे बिना शर्त समर्थन दे। वे मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी निजी राय है कि आप ने जो वायदे लोगों से किए हैं उनको पूरा करे। इसके लिए उनको सरकार बनानी चाहिए और कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने लोगों को सस्ती बिजली, पानी और रोजगार देने जैसे वायदे किए थे। इसलिए आप की सरकार बनने पर लोगों को उनके वायदे पूरे होने का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे पूछा गया कि आप पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया है, क्या उसका असर कांग्रेस पर पडे़गा? मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो यह काल्पनिक सवाल है। काल्पनिक सवालों का जवाब नहीं देते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले ही कई पार्टियां काम कर रही हैं। कोई इंसाफ के नाम पर तो कोई ठग बंधन के नाम पर। दिल्ली में कांग्रेस की बुरी हार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परखने की जरूरत है कि कांग्रेस क्यों हारी।


पत्रकार भी इसमें मंथन करें। अलबत्ता पार्टी भी इस पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि हर राज्य की अपनी स्थिति होती है।

चार राज्यों के चुनाव में हारी कांग्रेस का लोकसभा चुनाव पर कोई असर पड़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि 2003 में राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा इसी तरह जीती थी मगर 2004 के चुनाव में यूपीए सरकार बनी थी। आप से सीख लिए जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हर व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए जहां से सीख मिलती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed