फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Degree of two soldiers recruited in Haryana Armed Police is fake case against both

फर्जी दस्तावेजों पर बन गए कांस्टेबल: हरियाणा आर्म्ड पुलिस में भर्ती दो जवानों की डिग्री फर्जी, दोनों पर केस

Mon, 05 Aug 2024 08:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 08:32 PM IST
सार

हरियाणा आर्म्ड पुलिस में बीते वर्ष भर्ती हुए दो कांस्टेबलों की डिग्री फर्जी निकली है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Degree of two soldiers recruited in Haryana Armed Police is fake case against both
haryana police - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा आर्म्ड पुलिस में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले दो कांस्टेबलों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस के इन कर्मचारियों ने फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी ले ली। इसका स्त्यापन जब कराया गया तो दस्तावेज सही नहीं पाए गए। ऐसे में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एक बटालियन हरियाणा आर्म्ड पुलिस के कमांडेंट लोकेंद्र कुमार की तरफ से शिकायत दी गई है कि रिक्रूट कांस्टेबल सोनीपत निवासी दीपक नौ मार्च 2023 को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। भर्ती के दौरान आरोपी ने कला स्नातक की हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय से जारी डिग्री प्रस्तुत की थी। इस डिग्री को सत्यापन के लिए भेजा गया था। प्रमाणपत्र को विश्वविद्यालय ने सत्यापित नहीं किया। ऐसे में मामले की जांच कार्यालय के उप निरीक्षक को जांच सौंपी गई। जांच अधिकारी ने 23 मई 2024 को पूरी जांच कर रिपोर्ट दी, जिसमें डिग्री सही प्रमाणित नहीं पाई गई। 
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरे मामले में भिवानी के मंधाना गांव निवासी कांस्टेबल संदीप कुमार 13 अगस्त को पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। आरोपी ने दस्तावेजों में एमए इकॉनोमिक्स की डिग्री हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित एमी यूनिवर्सिटी से दर्शाई थी। मामले की सत्यापन के लिए जांच कराई तो इस डिग्री का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला। ऐसे में संदीप के खिलाफ भी धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed