फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Decorating the lover himself

प्रेम विवाह के बाद नहीं आई साथ, तो युवक ने खुद को ऐसे दी सजा

Fri, 20 Sep 2013 11:00 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो
चरखी दादरी/ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
Decorating the lover himself
प्रेम विवाह करने के बावजूद जब पत्नी साथ नहीं चली तो गम में कबीर मोहल्ला निवासी सोनू (22) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह एक खाली मकान में फंदे पर झूलता हुआ मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। परिजनों के अनुसार, युवती ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान में युवक की बजाय अपनी मामी के पास जाने की गुहार लगाई थी, जिससे सोनू टूट गया था।
विज्ञापन



शहर पुलिस ने 14 सितंबर को कबीर मोहल्ला की ही एक 18 वर्षीय युवती को बहला फु सलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया था।बाद में पुलिस को पता चला कि नगर से ही एक युवक भी गायब है और इसमें उसी युवक का हाथ है। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कि तो पता चला कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर दिल्ली में शादी रचा ली है। पुलिस दोनाें को चरखी दादरी पुलिस थाने लेकर आई, जहां युवती के बयान दर्ज किए गए। वीरवार को युवती केमजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए, जिसमें युवती ने कहा कि वह अपनी मनमर्जी से सोनू पुत्र ओमप्रकाश के साथ गई थी। उन्होंने बिना किसी दबाव के शादी की है।


युवती ने कहा कि अब वह अपनी मामी के साथ जाना चाहती है। बाद में पुलिस ने युवती को उसकीमामी को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बयान दिया है कि पत्नी के साथ नहीं आने से सोनू टूट गया था। शुक्रवार को सोनू ने मोहल्ले के एक खाली मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सामान्य अस्पताल भिजवाया।

कोट
अपनी पत्नी के साथ न आने की वजह से युवक ने गम में आत्महत्या की है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
- महेंद्र पाल, एसएचओ, सिटी थाना, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed