फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Youth fired at lawyer in Rohtak

रोहतक में वारदात: भतीजे के कुआं पूजन में गए वकील पर युवक ने की फायरिंग

Thu, 21 Oct 2021 12:02 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 12:02 PM IST
सार

रोहतक में वकील की जान लेने का प्रयास किया गया। मामला पूर्व सहकारिता मंत्री के पैतृक गांव समर गोपालपुर का है, जहां रोहतक कोर्ट के वकील अपने भतीजे के कुआं पूजन में गए थे। वकील पर रंजिश में दिल्ली से आए एक युवक ने फायरिंग कर दी। उन्होंने गली में भागकर जान बचाई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth fired at lawyer in Rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सहकारिता मंत्री के पैतृक गांव समर गोपालपुर में बुधवार की रात भतीजे के कुआं पूजन में गए रोहतक जिला कोर्ट के वकील पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। पुरानी रंजिश के चलते की गई फायरिंग में वकील बाल-बाल बच गया। सदर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शीतल नगर निवासी तिलक राज ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि वह मूल रूप से समर गोपालपुर गांव का रहने वाले हैं। साथ ही रोहतक कोर्ट में वकालत करते हैं। बुधवार को उनके ताऊ के लड़के सोमबीर और सोनू के घर नवजात शिशु के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम था। वे भी गांव में गए हुए थे। कार्यक्रम में दिल्ली से कर्ण उर्फ कुक्कू भी आया हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव: जींद में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह-हरियाणा की आगामी राजनीति तय करेंगे इसके नतीजे
विज्ञापन


आरोपी ने किए चार फायर
कर्ण के परिवार के साथ उनके परिवार का पुराना मनमुटाव चल रहा है। रात्रि में 11:30 बजे जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वकील बाइक पर रोहतक आने लगे तो रास्ते में कर्ण ने आवाज देकर रोक लिया। कर्ण ने चार फायर किए, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। वकील ने गली में भागकर जान बचाई, तभी चाचा श्रीभगवान आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। लिखित में मामले की शिकायत सदर थाने में दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वीरवार को हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed