फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife also involved in conspiracy to murder husband in Sonipat of Haryana

कार में जलाकर हत्या का मामला: तीन दोस्तों के साथ पत्नी भी थी हत्या के षड्यंत्र में शामिल, आरोपियों से लगातार फोन पर कर रही थी बात

Sat, 08 Jan 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Jan 2022 09:38 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का शव कार में जला हुआ मिला था, पहले तो यह हादसा लगा, लेकिन जांच करने पर हत्या के आरोप में तीन व्यक्तियों का नाम सामने आया। अब पुलिस ने नया खुलासा करते हुए बताया है कि हत्या के षड्यंत्र में उसकी पत्नी भी शामिल थी। एक दिन मृतक राकेश ने पत्नी व आरोपी नरेंद्र को साथ में देख लिया था, जिस कारण उनका झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन
Wife also involved in conspiracy to murder husband in Sonipat of Haryana
इस कार में मिला था व्यक्ति का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव कुमासपुर-नांदनौर सड़क मार्ग पर मेहंदीपुर के डेयरी संचालक राकेश उर्फ फुलकंवार की हत्या के सनसनीखेज खुलासे के बाद अब नया मोड़ सामने आया है। हत्या की वारदात में उसके तीन साथियों के साथ ही मृतक की पत्नी भी षड्यंत्र में शामिल थी।

विज्ञापन


मामले में गिरफ्तार व फरार आरोपी की कॉल डिटेल में सामने आया है कि राकेश की पत्नी बीना ने आरोपी देवेंद्र के साथ ही फरार आरोपी नरेंद्र से फोन पर कई बार बातचीत की थी। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों का रिमांड पूरा होने के साथ ही बीना को भी कोर्ट में पेश किया, जहां तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


गांव कुमासपुर-नांदनौर रोड पर 26 दिसंबर, 2021 को सुबह एक जली हुई कार में व्यक्ति का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला था। शव की शनाख्त गांव मेहंदीपुर के राकेश उर्फ फुलकंवार के रूप में हुई थी। वह गांव में ही दूध की डेयरी चलाता था। वह 25 दिसंबर 2021 की शाम को मुरथल में एक शादी समारोह में शामिल होने अपनी आई-20 कार से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले इस मामले में हादसे का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस जांच में सामने आया था कि मुरथल में शादी समारोह में राकेश के साथ तीन अन्य युवक भी थे। इनमें शराब पीने के बाद कहासुनी हुई थी। बाद में चारों राकेश की ससुराल नाहरी जाने के लिए निकले थे।

पुलिस को पता लगा कि डीजे पर डांस करने को लेकर राकेश का उसके दोस्तों से विवाद भी हुआ था। इस पर पुलिस ने मामले में राकेश के दोस्त मुरथल निवासी देवेंद्र व मयूर विहार निवासी अंजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या की वारदात से पर्दा उठाया था। उन्होंने रिमांड के दौरान पूछताछ में राकेश की पत्नी बीना की संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस ने बीना को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर षड्यंत्र रचने का आरोप है। 

राकेश ने पत्नी को देख लिया था नरेंद्र के साथ

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मामले में फरार चल रहे आरोपी नरेंद्र की बीना के पति राकेश से दोस्ती थी। वह अक्सर उनके घर आता था। एक दिन राकेश ने पत्नी व युवक को साथ में देख लिया था, जिस कारण उनका झगड़ा भी हुआ था। बीना सोनीपत में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह पति से झगड़ा करने के बाद मायके नाहरा गांव में चली गई थी। उसे लेकर आने की बात कहकर ही राकेश व तीन अन्य शादी समारोह से निकले थे। 

राकेश को चालक सीट पर बैठाकर कार में लगा दी थी आग

पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात बीना लगातार देवेंद्र व फरार आरोपी नरेंद्र से फोन पर बात कर रही थी। उधर, आरोपियों ने बताया कि शादी में उनका राकेश के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह कार से नाहरा के लिए चल पड़े। कार को अंजीत चला रहा था। कार की डंपर के साथ टक्कर हो गई थी। राकेश ने अंजीत को थप्पड़ मार दिया था। इस पर अंजीत ने दोस्तों के साथ मिलकर राकेश का सिर कार के डैशबोर्ड पर मारा था। इससे उसके सिर व नाक से खून बहने लगा था। इसके बाद उसका गला दबाने का प्रयास किया। जब राकेश नहीं मरा तो उसे चालक सीट पर बैठाकर कार में आग लगा दी। इससे राकेश कार के अंदर ही जिंदा जल गया था। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। वारदात की रात हुए घटनाक्रम के बारे में बीना को पूरी जानकारी थी। 

राकेश की हत्या की साजिश में उसकी पत्नी बीना भी शामिल थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे आरोपियों से राकेश के झगड़े से लेकर उसकी हत्या तक के बारे में जानकारी थी। उसके बाद भी उसने परिजनों व पुलिस को नहीं बताया। बीना, देवेंद्र और अंजीत को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।  - इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed