फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Three miscreants arrested for robbing petrol pump in Jind

जींद: पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 3 पिस्तौल बरामद

Tue, 19 Oct 2021 01:56 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: प्रमोद कुमार Updated Tue, 19 Oct 2021 01:56 PM IST
सार

जींद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 3 पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं। एक आरोपी पहले से हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या प्रयास का केस दर्ज है।

विज्ञापन
Three miscreants arrested for robbing petrol pump in Jind
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

13 अक्तूबर को जींद में भिवानी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुसकर पैसे व मोबाइल फोन लूटने के आरोपी 3 बदमाशों को पुलिस ने काबू किया है। इनके कब्जे से 3 पिस्तौल बरामद हुए हैं। इनमे 1 आरोपी दीपक जींद से है, दूसरा मक्खन नरवाना व तीसरा शिवा रोहतक से है। एएसपी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिवा के खिलाफ हत्या का प्रयास, दुष्कर्म व झगड़े के केस पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Ranjit Singh Murder Case: सीबीआई वकील ने कहा- बाबा को आखिरी सांस तक जेल में रहना होगा, राम रहीम के वकील बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
विज्ञापन


आधी रात को की थी वारदात  
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बीड़ बड़ावन निवासी गौरव डांगी ने बताया था कि उनका भिवानी रोड बाईपास पर पेट्रोल पंप है। 13 अक्तूबर की रात को लगभग एक बजे उसके पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार होकर छह युवक आए। जिनमें से तीन उसके कार्यालय में घुस गए और सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर गल्ले में रखी 42,300 रुपये की नकदी व मोबाइल लूटकर ले गए। अब इनको काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed