{"_id":"6194b7d1b5d73e3b690ac62d","slug":"the-driver-of-the-school-van-convicted-for-molesting-an-eight-year-old-girl-in-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ में स्कूल वैन का चालक दोषी करार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ में स्कूल वैन का चालक दोषी करार
Wed, 17 Nov 2021 01:35 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:35 PM IST
सार
यमुनानगर में मासूम से छेड़छाड़ करने के दोषी को 18 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसे काबू किया था। आरोपी बच्ची के स्कूल की वैन का ड्राइवर था। उसने तीसरी कक्षा की मासूम से छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
यमुनानगर में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से छेड़खानी करने के आरोपी स्कूल वैन ड्राइवर को दोषी करार दिया है। कोर्ट उसे 18 नवंबर को सजा सुनाएगी। फर्कपुर थाना एरिया की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी आठ साल की बेटी तीसरी कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-President RamNath Kovind At Bhiwani: भिवानी के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम और राज्यपाल ने की अगवानी
विज्ञापन
स्कूल वैन के चालक सचिन कुमार ने 25 अक्तूबर 2019 को बेटी से छेड़खानी की थी। घर लौटकर बेटी ने अपनी मां को बताया कि ड्राइवर सचिन ने उसके साथ गलत हरकत की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया था। तभी से मामला कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन