फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NIA Raid in Yamunanagar, raid on gangster kala rana accomplice update news

NIA Raid in Yamunanagar: गैंगस्टर काला राणा के दो गुर्गों के ठिकानों पर एनआईए ने दी दबिश, एक हिरासत में

Tue, 29 Nov 2022 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम अचानक यमुनानगर पहुंची। यहां उन्होंने फर्कपुर थाना पुलिस की मदद से गैंगस्टर काला राणा के गुर्ग अभिषेक धीमान के घर पर दबिश दी। लेकिन यहां से अभिषेक गायब मिला।

विज्ञापन
NIA Raid in Yamunanagar, raid on gangster kala rana accomplice update news
यमुनानगर में एनआईए की रेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने मंगलवार सुबह गैंगस्टर काला राणा के गुर्गे फर्कपुर निवासी अभिषेक धीमान और छोटी लाइन के सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बाबा के ठिकानों पर दबिश दी। दबिश के दौरान जिला पुलिस की मदद से जांच एजेंसी ने पूरे क्षेत्र को सील कर इनके घर खंगाले।

विज्ञापन


जांच के दौरान अभिषेक घर से फरार मिला। जबकि सिमरनजीत सिंह उर्फ बाबा को घंटों पूछताछ के बाद एनआईए अपने साथ ले गई। इस दौरान टीम ने उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की। सिमरनजीत सिंह पर कुछ माह पहले सीआईए टू की टीम को लूटने के प्रयास व हमला करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम अचानक यमुनानगर पहुंची। यहां उन्होंने फर्कपुर थाना पुलिस की मदद से गैंगस्टर काला राणा के गुर्ग अभिषेक धीमान के घर पर दबिश दी। लेकिन यहां से अभिषेक गायब मिला। इस दौरान टीम ने उसके परिवार सदस्यों से करीब दो तीन घंटे पूछताछ की। वहीं, घर के कोने कोने को खंगाला। एजेंसी की टीम छोटी लाइन स्थित सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत के घर पर पहुंची। टीम को सिमरनजीत सिंह अपने घर पर मिला। टीम ने उससे व उसके परिजनों से पूछताछ की और घर को खंगाला। इसके बाद टीम ने सिमरनजीत सिंह को हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई। सिमरजीत सिंह ने घर से बाहर निकलकर फोन पर किसी से कुछ बातचीत की। जिसके बाद एनआईए की टीम उन्हें अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर तैनात रही। एनआईए का गैंगस्टरों के नेटवर्क पर एक बड़ा एक्शन समझा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed