{"_id":"65b1286f8ea2c919e806eea3","slug":"nia-impounds-vehicle-in-2022-haryana-ied-seizure-case-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: NIA ने 2022 के आईईडी जब्त करने के केस में वाहन को भी किया जब्त किया, आतंकी रिंदा से जुड़ा है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: NIA ने 2022 के आईईडी जब्त करने के केस में वाहन को भी किया जब्त किया, आतंकी रिंदा से जुड़ा है मामला
Wed, 24 Jan 2024 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
पीटीआई, हरियाणा
पीटीआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 24 Jan 2024 08:40 PM IST
सार
मई 2022 में पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से जुड़े चार आदमियों से इस कार को जब्त किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को हरियाणा में 2022 के हथियारों और गोला-बारूद व आईईडी जब्त करने के मामले में एक वाहन को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी एजेंसी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि कार को हरियाणा के करनाल जिले के मधुबन क्षेत्र में बसताड़ा टोल प्लाजा पर पकड़ा गया था।
विज्ञापन
कार का पंजीकरण पंजाब नंबर से है। कार का नंबर पीबी29आर-8889 है। इसको एनआईए ने कड़े गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत "आतंकवाद की आय" के रूप में जब्त कर लिया है। एजेंसी ने 24 मई, 2022 को हरियाणा पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस 5 मई, 2022 को गुरप्रीत सिंह उर्फगोपी, अमनदीप सिंह उर्फदीपा, परमिंदर सिंह उर्फपिंदर और भूपिंदर सिंह से तीन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल और 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किए थे।
विज्ञापन
उन्होंने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लीडर रिंदा के इशारे पर आतंकवादी सामग्री की खेप को आदिलाबाद, तेलंगाना में डिलीवरी के लिए अपनी गाड़ी में छुपाया था। उन्होंने इनोवा एमयूवी में एक विशेष रूप से डिजाइन की गई जगह में यह सामग्री रखी थी।
जांच के दौरान पाया गया था कि आरोपियों को भारत-पाक सीमा के पास पूर्व-निर्धारित स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आतंकवादी संधू उर्फ रिंदा द्वारा भेजे गए हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की कई खेप मिली थीं।