{"_id":"61878af66a53bc6d376afeda","slug":"nephew-shot-uncle-in-vishwakarma-colony-of-sonipats-ganaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गन्नौर में भतीजे ने चाचा के दोनों पैरों में मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा है विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: गन्नौर में भतीजे ने चाचा के दोनों पैरों में मारी गोली, जमीन को लेकर चल रहा है विवाद
Sun, 07 Nov 2021 01:45 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर (सोनीपत)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:45 PM IST
सार
सोनीपत की विश्वकर्मा कॉलोनी में भतीजे ने अपने चाचा को गोली मार दी। गोली दोनों पैरों में मारी गई है। मामला जमीन के विवाद का है। आरोपी पिपली खेड़ा में व्यक्ति की नौ माह पहले हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गन्नौर के बेगा रोड स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी में घर में घुसकर भतीजे ने अपने चाचा के दोनों पैरों में गोली मार दी। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना जीटी रोड चौकी पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
आरोपी नहीं दे रहा था पैसे
गांव पिपलीखेड़ा फिलहाल विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण ने पुलिस को बताया कि पिपलीखेड़ा निवासी पवन, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, ने अपनी पांच कनाल जमीन उसकी पत्नी बिमला के नाम करवा दी थी। इसके बाद वर्ष 2014 में पवन ने उसे जमीन बेचने के लिए गन्नौर के ही युवक के नाम एग्रीमेंट करने के लिए कहा। उसके कहने पर उस जमीन का एग्रीमेंट भी करवा दिया था। आरोप है कि पवन उन्हें पैसे नहीं दे रहा था तो उन्होंने उस जमीन की रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
इस पर पवन ने शुक्रवार देर शाम घर में घुसकर उसके पैरों में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल कृष्ण का मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में उपचार चल रहा है। जीटी रोड चौकी पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं
आरोपी पवन हत्या के मामले में चल रहा है फरार
हमलावर पवन ने फरवरी 2021 में अपने गांव पिपलीखेड़ा में ही लेनदेन के मामले में गांव के रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसी मामले में पवन फरार चल रहा है।
पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी पवन के खिलाफ घायल कृष्ण की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पवन हत्या के मामले में पहले ही फरार चल रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-निरीक्षक देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र