सोनीपत का अनोखा किलर: शराब में जहर पिलाकर या नहर में डुबोकर देता था मौत, पुलिस रिमांड में कबूल कीं हत्या की 10 वारदात
सोनीपत के नवीन ने पुलिस रिमांड में हत्या की 10 वारदात कबूल की हैं। उसके वारदात करने के अनोखे तरीके से पुलिस भी हैरान है। पुलिस अधिकतर वारदात में पहले हादसे मान रही थी। अब धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं। सोनीपत का नवीन शहर में जहर पिलाकर या नहर में डुबोकर हत्या को अंजाम देता था। खास बात है कि जहर का शराब में पता नहीं लगता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गोहाना में हत्या के षड़यंत्रकारी नवीन उर्फ छोटा ने सीआईए के सामने रिमांड अवधि के दौरान कुल 14 में से 10 हत्या की वारदात का खुलासा किया है। इनके अलावा अपहरण समेत अन्य मामलों में भी शामिल होने की बात कही है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकतर को शराब में जहर पिलाकर और पानी में डुबोकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में अब पुलिस उसके जो साथी जेल में हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाने और अन्य को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: कहने-सुनने से बाहर थी बेटी, तैश में आकर माता-पिता ने जहर देकर मार डाला
आरोपी नोएडा से हुआ था गिरफ्तार
सीआईए स्टाफ गोहाना की टीम ने गांव भैंसवाल कलां निवासी नवीन उर्फ छोटा को गांव कटवाल निवासी अजय की हत्या के षड़यंत्र के आरोप में यूपी की गौतमबुद्ध जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे 20 दिन पहले ही नोएडा की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था। सीआईए की टीम उसे न्यायालय से सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पहले नवीन ने चार हत्या की वारदात का खुलासा किया था। इसके बाद सीआईए की टीम की पूछताछ में 10 और वारदात का खुलासा किया। इनमें अधिकतर हत्या की वारदात हैं।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया उत्तम बीज पोर्टल का शुभारंभ, बोले-किसानों को मिलेगा बेहतर बीज
इन वारदात का किया नवीन ने खुलासा
- 24 अगस्त 2020 को साथियों से कहकर कटवाल निवासी अजय नागर की हत्या करवाई।
- 2020 में ही गांव भैंसवाल कलां निवासी पवन की गोलियां मारकर हत्या करवाई।
- 2020 में ही गांव कटवाल स्थित शराब के ठेके पर साथियों से आग लगवाई, बाद में आंवली ठेके पर साथियों ने फायरिंग भी की।
- 2020 में ही बिलबिलान के ठेके पर फरमाणा निवासी कप्तान की हत्या की।
- 2020 में ही साथियों के साथ मिलकर कटवाल निवासी सुमित के चाचा जोगेंद्र की ड्रेन में पानी में डुबोकर हत्या की।
- जुलाई 2020 में साथियों के साथ मिलकर गांव भैंसवाल निवासी मोनू के चाचा राजेश उर्फ राजू की शराब में जहर पिलाकर हत्या की।
- 2020 में ही साथियों के साथ मिलकर मोनू के चाचा रणबीर की शराब में जहर पिलाकर हत्या की।
- 2020 में ही साथी द्वारा फरमाणा निवासी सुंदरा पहलवान की शराब में जहर पिलाकर हत्या की।
- अगस्त 2020 में नोएडा के दादरी क्षेत्र में रोहतक के मकड़ौली निवासी संदीप की पानी में डुबोकर हत्या करवाई।
- पानीपत रिफाइनरी में साथियों के साथ मिलकर झगड़ा कर एक व्यक्ति का अपहरण किया।
- यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी खुशी उर्फ शीनू की गला दबाकर हत्या कर खतौली नहर में शव डाला।
- रोहतक के भालौठ निवासी रोहित की नोएडा में पानी में डुबोकर हत्या की।
- 2020 में ही साथियों द्वारा गांव भैंसवाल कलां निवासी आशीष की कार में आग लगवाई।
ये भी पढ़ें-करनाल: देश में पहली बार ड्रोन से खाद के छिड़काव की शुरुआत, प्रति एकड़ स्प्रे में 10 मिनट लगेंगे, खाद और पानी भी बचेगा
कार्रवाई का खाका तैयार कर रही पुलिस
सीआईए की टीम ने आरोपी नवीन उर्फ छोटा से आसपास में की हत्याओं को लेकर घटनास्थल की निशानदेही कराई गई है। इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई का खाका तैयार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के साथी कृष्ण ठरु, दीपक उर्फ कुकु व विक्की सोनीपत अभी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इसके अलावा आरोपी के भाई संदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार करना है, जो अभी फरार है। पुलिस मुजफ्फरनगर जेल में बंद सचिन को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी, जिसने नवीन को जेल में ही जहर मुहैया कराया था। वहीं, जेल में जहर देने वाले आरोपी हफिजी और लेने वाले साहिल को भी गिरफ्तार करेगी।
आरोपी नवीन उर्फ छोटा ने रिमांड अवधि के दौरान कई वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने पहले ही उस और साथियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस, उसके जो साथी जेल में बंद हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। इसके अलावा अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-राहुल शर्मा, एसपी, सोनीपत