फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Action taken against assets acquired through narcotics smuggling; assets worth ₹1.41 crore frozen.

बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ: नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ी, 1.41 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई

Thu, 20 Aug 2026 08:53 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:53 PM IST
सार

बीकानेर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ में 1.41 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज कीं। मुराद अली और उसके बेटों समेत अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर कार्रवाई कर नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर किया गया।

विज्ञापन
Bikaner: Action taken against assets acquired through narcotics smuggling; assets worth ₹1.41 crore frozen.
मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थ तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत 1 करोड़ 41 लाख 85 हजार रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज कराया है।

विज्ञापन

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ना है। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मुराद अली से जुड़े परिवार की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों का बास स्थित मुराद भुट्टा के घर और राजीव नगर स्थित आवास पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए।

विज्ञापन


पढ़ें: 75 साल के पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, शव ले जाने के लिए बुलाई टैक्सी; बदबू से खुला पूरा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

मुराद अली और उसके दो बेटे तालीबान व लादेन सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के कई मामले दर्ज हैं और फिलहाल तीनों जेल में बंद हैं। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इसके अलावा रणजीतपुरा क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूनमचंद और प्रेमसुख बिश्नोई से संबंधित संपत्तियों को फ्रीज किया। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां बनाई थीं। नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed