फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Man murdered with sharp weapons in Siwani area of Haryana

Haryana: पुरानी रंजिश में गांव गरवा निवासी पर धारदार हथियारों से किया हमला, व्यक्ति की मौत

Sun, 22 Oct 2023 04:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार/भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिवानी मंडी, हिसार/भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 04:38 PM IST
सार

हरियाणा के सिवानी क्षेत्र के गांव गरवा का मामला है। आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। विधानसभा 2019 में चुनाव में हुए झगड़े के मामले की 26 अक्तूबर को गवाही होनी थी। हत्या के मामले में आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Man murdered with sharp weapons in Siwani area of Haryana
मृतक विक्रम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिवानी उपमंडल के गांव गरवा में चुनावी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे पूर्व सरपंच कुलदीप के 28 वर्षीय बेटे विक्रम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पर लोहे की राॅड और तेजधार हथियार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल कुमार की शिकायत पर विकास, प्रवीन, कृष्ण, सुमित, अक्षय और तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गरवां गांव के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि पिछली योजना में पिता कुलदीप सरपंच थे। वहीं 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हमला करने वाले विकास के साथ झगड़ा हुआ था। भाई विक्रम इस मामले में गवाह था। 26 अक्तूबर को उसकी गवाही थी।
विज्ञापन


शनिवार रात को भाई खेत में पानी लगाने के लिए गया था। रात करीब 12 बजे खेत से लौटते समय विकास और उसके साथियों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पता चलने पर खेत में पहुंचे और विक्रम को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी सिवानी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed