फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana : The wires of paper leak case connected to Delhi

हरियाणा ग्राम सचिव पेपर लीक : दिल्ली से जुड़े तार, डिवाइस, लैपटाप और मोबाइल जांच के लिए एफएसएल लैब मधुबन भेजे

Wed, 13 Jan 2021 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Haryana : The wires of paper leak case connected to Delhi
पेपर लीक मामला। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में ग्राम सचिव परीक्षा के पेपर लीक मामले के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। संकेत मिले हैं कि जो डिवाइस मिले हैं, वे दिल्ली से ही आपरेट किए जा रहे थे। इस पूरे प्रकरण में कई और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पानीपत पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बातें सामने आई हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पेपर लीक की डील कितने रुपये में हुई थी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि जींद और हिसार में डिवाइस के साथ पकड़े गए परीक्षार्थी इसी गिरोह के संपर्क में रहे होंगे। पानीपत पुलिस ने जींद और हिसार की पुलिस से भी संपर्क साधा है और इनपुट जुटाने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन



ग्राम सचिव पेपर को लेकर पानीपत पुलिस ने समालखा स्थित पैराडाइज स्कूल के संचालक और उसके बेटे समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, जींद में एक लड़की और हिसार में तीन अलग-अलग परीक्षार्थियों को डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की हैं। तीनों जिलों की पुलिस गिरोह के मुखिया की तलाश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत पुलिस को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं कि तीनों स्थानों पर पेपर लीक करने की साजिश में एक ही गिरोह के सदस्य शामिल हो सकते हैं। दिल्ली से इसके आपरेट किए जाने के संकेत मिले हैं। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। संभावना है कि जल्द ही पानीपत पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
 
लैब में जांच के बाद खुलेंगे राज
आरोपियों के कब्जे से बरामद डिवाइस, लैपटाप और मोबाइल समेत अन्य सामान जांच के लिए एफएसएल लैब मधुबन भेजे गए हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल भी मांग ली है और उसके आधार पर संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। एसआईटी का नेतृत्व कर रहीं पानीपत की एएसपी पूजा वशिष्ठ का कहना है कि हम जींद और हिसार पुलिस के संपर्क में हैं। वहां पर दर्ज हुए केसों को लेकर तथ्य मिलाए जा रहे हैं।

दिल्ली का मिल रहा है लिंक : एसपी
एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले के तार दिल्ली से जुड़ रहे हैं। कई और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।  

करा रहे विस्तृत जांच
पेपर लीक करने की कोशिश या फिर गड़बड़ी की साजिश संगठित लोग कर सकते हैं। ये अकेले व्यक्ति का कार्य नहीं हैं, इसलिए सरकार इसकी विस्तृत जांच करा रही है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा जो परीक्षा की मर्यादा को भंग करने की कोशिश करेगा। परीक्षाओं को लेकर सरकार शुरू से ही गंभीर है। - मनोहर लाल, मुख्यमंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed