फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Four miscreants looted 15 lakhs from two UP traders in Rohtak

रोहतकः उत्तरप्रदेश के दो व्यापारियों से 15 लाख की लूट, चार बदमाशों ने की वारदात

Fri, 15 Oct 2021 04:20 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 15 Oct 2021 04:20 PM IST
सार

रोहतक में उत्तरप्रदेश के दो व्यापारियों से 15 लाख की लूट होने का मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दोनों भाइयों की ईको वैन भी ले गए। वैन में 15 लाख रुपये कीमत के सिर के बाल थे। जो दोनों व्यापारी लखनऊ से लेकर आए थे।

विज्ञापन
Four miscreants looted 15 lakhs from two UP traders in Rohtak
वारदात की जानकारी देते निसार और इकरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद रोड पर भगवतीपुर अड्डे के पास चार हथियारबंद युवक वीरवार रात करीब 8:45 बजे उत्तरप्रदेश के दो व्यापारियों की ईको वैन छीनकर ले गए। वैन में 15 लाख की कीमत के सिर के बाल थे। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यूपी के संभल जिले के गांव सेजना निवासी निसार ने शिकायत में बताया कि वह लाखनमाजरा में किराए पर रहता है। साथ ही सिर के बालों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। 14 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे लखनऊ से तीन क्विंटल के करीब सिर के बाल भरकर ईको गाड़ी में रोहतक आया था। साथ में उसका भाई इसरार भी था। रोहतक से लाखनमाजरा जाने लगे, तो रास्ते में भगवतीपुर गांव के अड्डे पर टी प्वाइंट के ऊपर पीछे से आई सफेद रंग की गाड़ी ने ओवरटेक करके उनको रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पानीपत में बड़ा हादसा: मातम में बदली दशहरे की खुशियां, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 की मौत, 3 झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर पैर में मारा चाकू
कार से चार नकाबपोश युवक नीचे उतरे और पिस्टल अड़ाकर गाड़ी की चाबी मांगी। विरोध करने पर एक युवक ने पैर में चाकू मार दिया, जबकि दूसरे ने सिर में डंडा मारा। इसके बाद चाबी छीनकर एक युवक उनकी ईको वैन ले गया, जबकि बाकी दूसरी कार में सवार होकर लाखनमाजरा की तरफ फरार हो गए। दोनों भाइयों ने गाड़ी का पीछा किया और एक राहगीर की मदद से बाइक पर लाखनमाजरा थाने पहुंचे। पुलिस रातभर छानबीन करती रही, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। लाखनमाजरा थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed