{"_id":"651db11e62f8f99c910e8513","slug":"charkhi-dadri-acb-and-chief-minister-flying-squad-caught-dfo-taking-bribe-of-three-lakhs-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: एसीबी और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: एसीबी और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, ये है पूरा मामला
Thu, 05 Oct 2023 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 05 Oct 2023 12:08 AM IST
सार
ठेकेदार की बकाया राशि का भुगतान और ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। सरकारी आवास से रिश्वत राशि बरामद हुई है।
विज्ञापन
डीएफओ दलीप सिंह को ले जाते एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में डीएफओ (डिविजनल फोरेस्ट अधिकारी) दलीप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने उनके कार्यालय से महज 10 कदम दूर सरकारी आवास से घूस राशि बरामद की है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि डीएफओ दलीप सिंह ने ठेकेदार संदीप से बकाया राशि का भुगतान करने और उसकी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद ठेकेदार संदीप ने इसकी लिखित शिकायत उन्हें सौंपी।
विज्ञापन
डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली।
विज्ञापन
इधर, ठेकेदार से इशारा मिलते ही संयुक्त टीम डीएफओ के सरकारी आवास पर पहुंच गई और वहां से रिश्वत राशि बरामद कर ली। एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि डीएफओ से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
ठेकेदार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी जिसके आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दादरी डीएफओ के सरकारी आवास से घूस राशि बरामद कर ली गई है। -सुमित कुमार, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो