फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Brother in law fired at sister in law in Rewari

रेवाड़ी में वारदात: शरारत कर रहे बच्चों को डांटने पर देवर ने भाभी पर चलाई गोली  

Fri, 12 Nov 2021 12:28 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 12:28 PM IST
सार

रेवाड़ी में एक देवर ने अपनी ही भाभी पर गोली चला दी। देवर इस बात से नाराज था कि भाभी ने उनके बच्चों को क्यों डांटा। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आरोपी को काबू किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।

विज्ञापन
Brother in law fired at sister in law in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

रेवाड़ी के मोहल्ला तोपचीवाड़ा में बच्चों को डांटने पर एक युवक ने अपनी ही भाभी पर गोली चला दी। महिला गोली से बाल-बाल बच गई। वहीं, आरोपी युवक भी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल और शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मोहल्ला तोपचीवाड़ा निवासी पूजा सैनी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर उनके सास-ससुर व देवर दीपक, पहली मंजिल पर वह अपने बच्चों व पति कैलाश सैनी के साथ रहती हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी विमान हादसे के 25 साल पूरे: हरियाणा में हुआ था देश का सबसे भयंकर प्लेन क्रैश, 349 लोगों की गई थी जान
विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर उनके देवर नरेश और तीसरी मंजिल पर देवर मनीष रहते हैं। पहली मंजिल पर उनके बच्चे व देवर नरेश के बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान उनके बच्चों ने रसोई में मसाले बिखेर दिए। मसाला बिखेरने पर उन्होंने अपने बच्चों को डांट दिया था। इसी दौरान नरेश भी नीचे आ गया और बच्चों को डांटने पर नाराज हो गया। उसने पिस्तौल से महिला पर गोली चला दी। गोली से वह बाल-बाल बच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत हत्याकांड: इकलौता बेटा और छोटी बेटी खो चुके पिता का खुलासा-कोच ने कर दिया था बेटी का ब्रेनवॉश, 10 लाख रुपये ले चुका था आरोपी 

गोली चलने की आवाज सुन कर उनके ससुर भगवान दास मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी नरेश वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। डीएसपी मोहम्मद जमाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला ने बताया कि आरोपी नरेश उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने पूजा सैनी की शिकायत पर आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed