फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accused of misdeed with woman arrested in Sonipat

सोनीपत: घर में घुसकर महिला को चाकू दिखा किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 01:56 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 03 Nov 2021 01:56 PM IST
सार

  • पुलिस ने आरोपी को चाकू बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया है।
  • आरोपी ने महिला को पहले चाकू के बल पर धमकाया।
  • फिर उसके साथ घिनौना काम कर धमकी देते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
Accused of misdeed with woman arrested in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनीपत शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर महिला को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्रवीन है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे चाकू बरामद किया जाना है। पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय महिला ने बताया है कि 21 अक्तूबर को वह अपने घर पर थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला प्रवीन उनके घर के अंदर घुस आया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे का विरोध करेंगे किसान, पुलिस ने भी कसी कमर
विज्ञापन


उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शुरुआत में वह लोकलाज व डर के चलते चुप रही। बाद में मामले को लेकर परिजनों को अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed