{"_id":"616fd1f9fc12e4400e5e3be0","slug":"accused-arrested-for-molesting-girl-child-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Oct 2021 01:55 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:55 PM IST
सार
सोनीपत में एक बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। बच्ची गली में खेल रही थी, जिसे वह उठाकर अपने कमरे पर ले गया। आरोपी मजदूर है और मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर ने किराए पर रह रहे एक व्यक्ति की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची की हालत बिगड़ी देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले यूपी के रजनीश ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ गलत काम किया। उसकी बच्ची मंगलवार को गली में खेल रही थी।
ये भी पढ़ें-ठगी: फर्जी चेक से शातिर दूसरी बार चंडीगढ़ नगर निगम के खाते से उड़ाने जा रहे थे 1.21 करोड़, इस बार खुल गया भेद
आरोपी उसे अपने कमरे पर उठा ले गया। वहां पर आरोपी ने दरिंदगी की। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में लेकर गए। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने आरोपी आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे निशानदेही के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।