{"_id":"649d15e1696ba7fdd8086f14","slug":"accident-on-julana-karsola-road-in-jind-heavy-collision-between-truck-and-ambulance-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में जुलाना-करसोला रोड पर हादसा: ट्रक व एंबुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद में जुलाना-करसोला रोड पर हादसा: ट्रक व एंबुलेंस की हुई जोरदार टक्कर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:55 AM IST
सार
जींद के करसोला रोड ट्रक व एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया है।
विज्ञापन
ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद क्षेत्र के करसोला रोड के पास एनएच 71 पर एक ट्रक व एंबुलेंस की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें एंबुलेंस चालक रोहतक के कन्हैली गांव निवासी वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक रोहतक से चंडीगढ़ पीजीआई में मरीज को छोड़कर रोहतक की ओर जा रहा था, जब वह जुलाना में बाईपास पर करसोला रोड के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
एंबुलेंस के परखच्चे उड़े
टक्कर इतनी भयंकर थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन