{"_id":"af5311b17e35ca8eeadaa05512708260","slug":"couple-cheat-youth-on-the-name-of-government-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का ख्वाब, ढाई लाख गंवाकर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी का ख्वाब, ढाई लाख गंवाकर टूटा
जींद/ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दंपत्ति के खिलाफ अमानत में ख्यानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शिव कालोनी निवासी उमेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी नौकरी का इच्छुक था। इसी दौरान उसका संपर्क पंच पीर कालोनी पटियाला चौक निवासी संदीप और मीना के साथ हुआ। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि उनकी उच्च अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है।
इसी जान पहचान के आधार पर वह उसकी नौकरी लगवा सकते हैं। उनके झांसे में आकर उसने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उन्हें 11 अक्तूबर 2012 को ढाई लाख रुपये की राशि दे दी। लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने उमेश की शिकायत पर संदीप और मीना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।