{"_id":"ce0b13b0f1a16a89927bf735e136e1ec","slug":"controversy-in-guard-and-labours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे में बदल गया विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे में बदल गया विवाद
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 21 Dec 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमटी मानेसर के सेक्टर पांच स्थित गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी ओरिएंट क्राफ्ट में सुरक्षाकर्मी व श्रमिकों के बीच शुक्रवार रात प्लेट फेंकने को लेकर हुए विवाद ने शनिवार को हंगामे का रूप ले दिया।
विज्ञापन
इसके विरोध में सैकड़ों श्रमिकों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया। उनके कड़े रुख को देखते हुए भारी पुलिस बल लगाना पड़ा। बाद में श्रम विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों व प्रबंधन के बीच वार्ता कराकर किसी तरह मामले को शांत किया।
विज्ञापन
कंपनी में भड़के विवाद की खबर के बाद सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कंपनी में विवाद की खबर के बाद श्रम विभाग भी सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
सुबह होते ही विभाग के अधिकारी कंपनी पहुंच गए। उन्होंने श्रमिकों व सुरक्षाकर्मियों तथा प्रबंधन को इस मामले को निपटाने के लिए बातचीत कराई। कई घंटे की वार्ता के बाद सभी विवाद भुलाकर ड्यूटी पर लोटने को तैयार हो गए। दोपहर तक श्रमिक कंपनी में काम पर लौट आए थे।
उधर, श्रमिक संगठन एटक के जिला महासचिव अनिल कुमार पवार का कहना है कि यदि श्रम विभाग समय रहते विवादों को निपटाने में सक्रिय हो जाए, तो ऐसी नौबत ही न आए। उन्होंने ओरिएंट क्राफ्ट विवाद को सुलझाने के लिए श्रम विभाग की सराहना की है।
ये था विवाद
कंपनी में लगभग एक हजार कर्मचारी हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे कर्मचारी छूटे तो आधे से अधिक कर्मचारी खाना खाकर घर निकल गए, लेकिन कुछ ऐसे कर्मचारी बचे, जिन्हें खाना नहीं मिल रहा था। उस दौरान गार्ड से उनका प्लेट को लेकर विवाद हो गया। बाद झगड़े तक पहुंच गई। शनिवार सुबह पहली शिफ्ट के कर्मचारियाें के ड्यूटी पर पहुंचने पर उन्हें रात की घटना से अवगत कराया गया। इसके बाद सैकड़ों कर्मचारी गेट के बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया।